कल रात इक अजीब पहेली हुई हवा

जलते हुए दियों की सहेली हुई हवा

शिद्दत से हाँप हाँप के मुर्दा सी हो चुकी
वहशत-ज़दा चराग़ से खेली हुई हवा

पलटी तो दास्तान भी पलटेगी एक दम
वादी की बंद सम्त धकेली हुई हुआ

सब पात झड़ चुके हैं दिए भी शिकस्ता हैं
रक़्सजुनूँ की रुत में अकेली हुई हुआ

खिड़की से आते ही मरे माथे को छूती है
उस मेहरबान की सी हथेली हुई हुआ

— Ahmad Khayal

More by Ahmad Khayal

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Khayal →

Diwangi Shayari

Shers of diwangi.

All Diwangi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling