अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहीं

कौन रहता था कहाँ याद नहीं

जल्वा-ए-हुस्न-ए-अज़ल थे वो दयार
जिन के अब नाम-ओ-निशाँ याद नहीं

कोई उजला सा भला सा घर था
किस को देखा था वहाँ याद नहीं

याद है ज़ीना-ए-पेचाँ उस का
दर-ओ-दीवार-ए-मकाँ याद नहीं

याद है ज़मज़मा-ए-साज़-ए-बहार
शोर-ए-आवाज़-ए-ख़िज़ाँ याद नहीं

— Ahmad Mushtaq

More by Ahmad Mushtaq

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Mushtaq →

I Miss You Shayari

Shers of i miss you.

All I Miss You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling