हाथ से नापता हूँ दर्द की गहराई को

ये नया खेल मिला है मेरी तन्हाई को

था जो सीने में चराग़-ए-दिल-पुर-ख़ूँ न रहा
चाटिए बैठ के अब सब्र-ओ-शकेबाई को

दिल-ए-अफ़सुर्दा किसी तरह बहलता ही नहीं
क्या करें आप की इस हौसला-अफ़ज़ाई को

ख़ैर बदनाम तो पहले भी बहुत थे लेकिन
तुझ से मिलना था कि पर लग गए रुस्वाई को

निगह-ए-नाज़ न मिलते हुए घबरा हम से
हम मोहब्बत नहीं कहने के शनासाई को

दिल है नैरंगी-ए-अय्याम पे हैराँ अब तक
इतनी सी बात भी मालूम नहीं भाई को

— Ahmad Mushtaq

More by Ahmad Mushtaq

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Mushtaq →

Mulaqat Shayari

Shers of mulaqat.

All Mulaqat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling