naala-e-khooni se raushan dard ki raatein karo | नाला-ए-ख़ूनीं से रौशन दर्द की रातें करो

  - Ahmad Mushtaq

नाला-ए-ख़ूनीं से रौशन दर्द की रातें करो
मैं नहीं कहता दुआ माँगो मुनाजातें करो

दिल के गुच्छे में हैं सारे मौसमों की चाबियाँ
धूप खोलो चाँदनी छिटकाओ बरसातें करो

जो नहीं सुनते हैं उन को भी सुनाओ अपनी बात
जो नहीं मिलते हैं उन से भी मुलाक़ातें करो

मौत ख़ामोशी है चुप रहने से चुप लग जाएगी
ज़िंदगी आवाज़ है बातें करो बातें करो

  - Ahmad Mushtaq

Birthday Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Mushtaq

As you were reading Shayari by Ahmad Mushtaq

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Mushtaq

Similar Moods

As you were reading Birthday Shayari Shayari