छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई से

दिल बहलते हैं कहीं हौसला-अफ़ज़ाई से

कैसा रौशन था तिरा नींद में डूबा चेहरा
जैसे उभरा हो किसी ख़्वाब की गहराई से

वही आशुफ़्ता-मिज़ाजी वही ख़ुशियाँ वही ग़म इश्क़ का काम लिया हम ने शनासाई से

न कभी आँख भर आई न तिरा नाम लिया
बच के चलते रहे हर कूचा-ए-रुस्वाई से

हिज्र के दम से सलामत है तिरे वस्ल की आस
तर-ओ-ताज़ा है ख़ुशी ग़म की तवानाई से

खिल के मुरझा भी गए फ़स्ल-ए-मुलाक़ात के फूल
हम ही फ़ारिग़ न हुए मौसम-ए-तन्हाई से

— Ahmad Mushtaq

More by Ahmad Mushtaq

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Mushtaq →

Neend Shayari

Shers of neend.

All Neend Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling