ये कौन ख़्वाब में छू कर चला गया मिरे लब

पुकारता हूँ तो देते नहीं सदा मिरे लब

ये और बात किसी के लबों तलक न गए
मगर क़रीब से गुज़रे हैं बार-हा मिरे लब

अब उस की शक्ल भी मुश्किल से याद आती है
वो जिस के नाम से होते न थे जुदा मिरे लब

अब एक उमर से गुफ़्त-ओ-शुनीद भी तो नहीं
हैं बे-नसीब मिरे कान बे-नवा मिरे लब

ये शाख़साना-ए-वहम-ओ-गुमान था शायद
कुजा वो समरा-ए-बाग़-ए-तलब कुजा मिरे लब

— Ahmad Mushtaq

More by Ahmad Mushtaq

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Mushtaq →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling