क़द ओ गेसू लब-ओ-रुख़्सार के अफ़्साने चले
आज महफ़िल में तिरे नाम पे पैमाने चले
अभी तू ने दिल-ए-शोरीदा को देखा क्या है
मौज में आए तो तूफ़ानों से टकराने चले
देखें अब रहता है किस किस का गरेबाँ साबित
चाक-ए-दिल ले के तिरी बज़्म से दीवाने चले
फिर किसी जश्न-ए-चराग़ाँ का गुमाँ है शायद
आज हर सम्त से पुर-सोख़्ता परवाने चले
ये मसीहाई भी इक तुर्फ़ा-तमाशा है कि जब
दम उलट जाए तो वो ज़ख़्मों को सहलाने चले
जिस ने उलझाया है कितने ही दिलों को यारो
हम भी उस ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर को सुलझाने चले
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ahmad Rahi
our suggestion based on Ahmad Rahi
As you were reading Zulf Shayari Shayari