वो बे-नियाज़ मुझे उलझनों में डाल गया
कि जिस के प्यार में एहसास-ए-माह-ओ-साल गया
हर एक बात के यूँँ तो दिए जवाब उस ने
जो ख़ास बात थी हर बार हँस के टाल गया
कई सवाल थे जो मैं ने सोच रक्खे थे
वो आ गया तो मुझे भूल हर सवाल गया
जो 'उम्र जज़्बों का सैलाब बन के आई थी
गुज़र गई तो लगा दौर-ए-ए'तिदाल गया
वो एक ज़ात जो ख़्वाब-ओ-ख़याल लाई थी
इसी के साथ हर इक ख़्वाब हर ख़याल गया
उसे तो इस का कोई रंज भी न हो शायद
कि उस की बज़्म से कोई शिकस्ता-हाल गया
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ahmad Rahi
our suggestion based on Ahmad Rahi
As you were reading Yaad Shayari Shayari