"करम"

अब तो दिल भी नहीं है सीने में
फिर सुकूँ क्यूँ नहीं है जीने में

ज़िन्दगी सब्र का पिलाती है घूँट
क्यूँ तक़ल्लुफ करुँ मैं पीने में

हम जो ख़ुद के पराए होते हैं
इश्क़ में धोका खाए होते हैं

औरों की करते ज़िन्दगी रौशन
ख़ुद अँधेरों के साए होते हैं

ऐ ख़ुदा थोड़ा कर करम मुझ पे
उस के आने का कर भरम मुझ पे

— Faiz Ahmad

More by Faiz Ahmad

Other nazm from the same pen

See all from Faiz Ahmad →

Sukoon Shayari Collection

Shers of sukoon shayari collection.

All Sukoon Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling