घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत आ जाना

तुम किसी चश्म-ए-ख़रीदार में मत आ जाना

ख़ाक उड़ाना इन्हीं गलियों में भला लगता है
चलते फिरते किसी दरबार में मत आ जाना

यूँही ख़ुशबू की तरह फैलते रहना हर सू
तुम किसी दाम-ए-तलबगार में मत आ जाना

दूर साहिल पे खड़े रह के तमाशा करना
किसी उम्मीद के मँझधार में मत आ जाना

अच्छे लगते हो कि ख़ुद-सर नहीं ख़ुद्दार हो तुम
हाँ सिमट के बुत-ए-पिंदार में मत आ जाना

चाँद कहता हूँ तो मतलब न ग़लत लेना तुम
रात को रौज़न-ए-दीवार में मत आ जाना

— Aitbar Sajid

More by Aitbar Sajid

Other ghazal from the same pen

See all from Aitbar Sajid →

Breakup Motivation Shayari Collection

Shers of breakup motivation shayari collection.

All Breakup Motivation Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling