वही हैं अपनी रातों की कथाएँ

फ़िराक़-ए-यार ख़्वाब-आवर दवाएँ

वही अंदर तमव्वुज आँधियों का
वही बाहर हवा की साएँ साएँ

यहाँ है कौन ऐसा आने वाला
कि हम कमरा सलीक़े से सजाएँ

कोई इन रत-जगों की हद भी होगी
दरीचों में दिए कब तक जलाएँ

कहाँ तक साथ चल सकता है कोई
कहाँ तक साथ देंगी ये दुआएँ

सुलग उठता है यूँ बे-साख़्ता दिल
चमक उठती हैं बाहर की फ़ज़ाएँ

— Aitbar Sajid

More by Aitbar Sajid

Other ghazal from the same pen

See all from Aitbar Sajid →

Rahbar Shayari

Shers of rahbar.

All Rahbar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling