haal-e-dil main suna nahin saka | हाल-ए-दिल मैं सुना नहीं सकता

  - Akbar Allahabadi

हाल-ए-दिल मैं सुना नहीं सकता
लफ़्ज़ मा'ना को पा नहीं सकता
'इश्क़ नाज़ुक-मिज़ाज है बेहद
अक़्ल का बोझ उठा नहीं सकता

होश आरिफ़ की है यही पहचान
कि ख़ुदी में समा नहीं सकता

पोंछ सकता है हम-नशीं आँसू
दाग़-ए-दिल को मिटा नहीं सकता

मुझ को हैरत है उस की क़ुदरत पर
अलम उस को घटा नहीं सकता

  - Akbar Allahabadi

Bekhudi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akbar Allahabadi

As you were reading Shayari by Akbar Allahabadi

Similar Writers

our suggestion based on Akbar Allahabadi

Similar Moods

As you were reading Bekhudi Shayari Shayari