ज़िंदान-ए-सुब्ह-ओ-शाम में तू भी है मैं भी हूँ

इक गर्दिश-ए-मुदाम में तू भी है मैं भी हूँ

बे-फ़र्श-ओ-बाम सिलसिला-ए-काएनात के
इस बे-सुतूँ निज़ाम में तू भी है मैं भी हूँ

बे-साल-ओ-सिन ज़मानों में फैले हुए हैं हम
बे-रंग-ओ-नस्ल नाम में तू भी है मैं भी हूँ

इस दाइमी हिसार में हम को मफ़र कहाँ
ज़र्रों के अज़दहाम में तू भी है मैं भी हूँ

हर तीरा-फ़ाम सुब्ह का विर्सा है मुश्तरक
हर नूर-दीदा शाम में तू भी है मैं भी हूँ

— Akbar Hyderabadi

More by Akbar Hyderabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Akbar Hyderabadi →

Shaam Shayari

Shers of shaam.

All Shaam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling