dil men ik jazba-e-bedad-o-jafaa hi hogaa | दिल में इक जज़्बा-ए-बेदाद-ओ-जफ़ा ही होगा

  - Akhtar Hoshiyarpuri

दिल में इक जज़्बा-ए-बेदाद-ओ-जफ़ा ही होगा
वो ख़ुदा-वंद भी होगा तो ख़ुदा ही होगा

गर्द सी उड़ती नज़र आती है आँधी होगी
दूर तक नक़्श-ए-क़दम हैं कोई राही होगा

हम से जो पूछना है पूछ लो वर्ना कल तक
किस को अंदाज़ा-ए-ना-कर्दा-गुनाही होगा

कहीं गिरती हुई दीवारें कहीं झुकती छतें
आप कहते हैं तो ये क़स्र-ए-वफ़ा ही होगा

फूल से तरसते हुए लोग ख़राबों में कहाँ
दश्त-ए-वहशत में कोई आबला-पा ही होगा

जाते जाते मिरे दरवाज़े के पट खोल गई
ये भी 'अख़्तर' कोई अंदाज़-ए-सबा ही होगा

  - Akhtar Hoshiyarpuri

Travel Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Hoshiyarpuri

As you were reading Shayari by Akhtar Hoshiyarpuri

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Hoshiyarpuri

Similar Moods

As you were reading Travel Shayari Shayari