dard ki daulat-e-naayaab ko rusva na karo | दर्द की दौलत-ए-नायाब को रुस्वा न करो

  - Akhtar Hoshiyarpuri

दर्द की दौलत-ए-नायाब को रुस्वा न करो
वो नज़र राज़ है उस राज़ का चर्चा न करो

वुसअ'त-ए-दश्त में दीवाने भटक जाते हैं
दोस्तो आहु-ए-रम-ख़ुर्दा का पीछा न करो

तुम मुक़द्दर का सितारा हो मिरे पास रहो
तुम जबीन-ए-शब-ए-नमनाक पे उभरा न करो

पस-ए-दीवार भी दीवार का आलम होगा
तुम यूँँही रौज़न-ए-दीवार से झाँका न करो

घर पलट आने में आफ़ियत-ए-जाँ है यारो
जब हवा तेज़ चले राह में ठहरा न करो

या दिल-ओ-दीदा को तनवीर-ए-मोहब्बत बख़्शो
या दम-ए-सुब्ह ज़माने में उजाला न करो

ये जहान-ए-गुज़राँ हाथ किसे आया है
पीछे मुड़ मुड़ के किसी शख़्स को देखा न करो

भागते लम्हे को कब रोक सका है कोई
वो तो इक साया है साए की तमन्ना न करो

सर सलामत नहीं रहते हैं ज़बाँ कटती है
पत्थरों को कभी भूले से भी सज्दा न करो

प्यास बुझती है कहाँ तपते बयाबानों की
मिरी आँखों मिरी आँखों यूँँही बरसा न करो

ज़ीस्त है तेज़-क़दम आगे निकल जाएगी
तुम किसी मोड़ पे रुकने का इरादा न करो

कुछ इधर साए हैं जो बढ़ के लिपट जाते हैं
'अख़्तर' इस राह से हो कर कभी गुज़रा न करो

  - Akhtar Hoshiyarpuri

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Hoshiyarpuri

As you were reading Shayari by Akhtar Hoshiyarpuri

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Hoshiyarpuri

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari