ye ham se poochte ho ranj-e-imtihaan kya hai | ये हम से पूछते हो रंज-ए-इम्तिहाँ क्या है

  - Akhtar Saeed Khan

ये हम से पूछते हो रंज-ए-इम्तिहाँ क्या है
तुम्हीं कहो सिला-ए-ख़ून-ए-कुश्तगाँ क्या है

असीर-ए-बंद-ए-ख़िज़ाँ हूँ न पूछ ऐ सय्याद
ख़िराम क्या है सबा क्या है गुलसिताँ क्या है

हुई है 'उम्र कि दिल को नज़र से रब्त नहीं
मगर ये सिलसिला-ए-चश्म-ए-ख़ूँ-फ़िशाँ क्या है

नज़र उठे तो न समझूँ झुके तो क्या समझूँ
सुकूत-ए-नाज़ ये पैरा-ए-बयाँ क्या है

बहें न आँख से आँसू तो नग़्मगी बे-सूद
खिलें न फूल तो रंगीनी-ए-फ़ुग़ाँ क्या है

निगाह-ए-यास तिरे हाथ है भरम दिल का
कहीं वो जान न लें 'इश्क़ की ज़बाँ क्या है

ये और बात कि हम तुम को बेवफ़ा न कहें
मगर ये जानते हैं जौर-ए-आसमाँ क्या है

मैं शिकवा-संज नहीं अपनी तीरा-बख़्ती का
मगर बताओ तो ये सुब्ह-ए-ज़र-फ़िशाँ क्या है

  - Akhtar Saeed Khan

Sad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Saeed Khan

As you were reading Shayari by Akhtar Saeed Khan

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Saeed Khan

Similar Moods

As you were reading Sad Shayari Shayari