मिरी शाम-ए-ग़म को वो बहला रहे हैं
लिखा है ये ख़त में कि हम आ रहे हैं
ठहर जा ज़रा और ऐ दर्द-ए-फ़ुर्क़त
हमारे तसव्वुर में वो आ रहे हैं
ग़म-ए-आक़िबत है न फ़िक्र-ए-ज़माना
पिए जा रहे हैं जिए जा रहे हैं
नहीं शिकवा-ए-तिश्नगी मय-कशों को
वो आँखों से मय-ख़ाने बरसा रहे हैं
वो रश्क-ए-बहार आने वाला है 'अख़्तर'
कँवल हसरतों के खिले जा रहे हैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Akhtar Shirani
our suggestion based on Akhtar Shirani
As you were reading Yaad Shayari Shayari