jhooth ka bolna aasaan nahin hota hai | झूठ का बोलना आसान नहीं होता है

  - Aks samastipuri

झूठ का बोलना आसान नहीं होता है
दिल तिरे बा'द परेशान नहीं होता है

सब तिरे बा'द यही पूछते रहते हैं मुझे
अब किसी बात पे हैरान नहीं होता है

कैसे तुम भूल गए हो मुझे आसानी से 'इश्क़ में कुछ भी तो आसान नहीं होता है

हिज्र का ज़ाइक़ा लीजे ज़रा धीरे धीरे
सब की थाली में ये पकवान नहीं होता है

कोई किरदार मज़ा देता नहीं है उस का
जिस कहानी का तू उन्वान नहीं होता है

होने को क्या नहीं होता है जहाँ में लेकिन
तुम से मिलने का ही इम्कान नहीं होता है

  - Aks samastipuri

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aks samastipuri

As you were reading Shayari by Aks samastipuri

Similar Writers

our suggestion based on Aks samastipuri

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari