वक़्त आने पे सबको बता देंगे हम
आम के पेड़ सा फ़ाएदा देंगे हम
हम हैं वो लोग जो जॉन को पढ़ते थे
ज़िंदगी तुम पर अपनी लुटा देंगे हम
हक़ नहीं है चराग़ों पे माना मगर
आग तेरे बदन की बुझा देंगे हम
कौन सीखा सिखाने पे जीना यहाॅं
सब यही कह रहे थे सिखा देंगे हम
गालियाँ देनी है बे झिझक दीजिए
ख़ुश रहो ये हमेशा दुआ देंगे हम
ज़ुल्फ़ से खेलना चाहता हूॅं अभी
बाद में ख़ुद रबर को लगा देंगे हम
है वो आज़ाद पंछी उसे इल्म है
उड़ने का जब कहेगा उड़ा देंगे हम
मैं कभी आपके दिल से निकला नहीं
लोग तो कह रहे थे जगह देंगे हम
Read Full