lafz inke javaabi nahin lag rahe | लफ्ज़ इनके जवाबी नहीं लग रहे

  - Ankit Yadav

लफ्ज़ इनके जवाबी नहीं लग रहे
और ये ख़त आख़िरी भी नहीं लग रहे

अजनबी कौन हो तुम मिरे शहर में
तुम मुझे अजनबी ही नहीं लग रहे

ये हँसी भी तुम्हारी नहीं लग रही
ये लतीफ़े किताबी नहीं लग रहे

तुमको छूने में डर एक ये भी तो है
होंठ अब ये गुलाबी नहीं लग रहे

मैं तुम्हें मौत लगने लगा हूँ तो क्या
ज़िंदगी आज तुम भी नहीं लग रहे

  - Ankit Yadav

Khudkushi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ankit Yadav

As you were reading Shayari by Ankit Yadav

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Yadav

Similar Moods

As you were reading Khudkushi Shayari Shayari