tay kar chuke ye zindagi-e-javedan se ham | तय कर चुके ये ज़िंदगी-ए-जावेदाँ से हम

  - Ali Jawwad Zaidi

तय कर चुके ये ज़िंदगी-ए-जावेदाँ से हम
आगे बढ़ेंगे और उठे हैं जहाँ से हम

किस को सदा दें किस से कहें साथ ले चलो
पीछे रहे ग़ुबार-ए-रह-ए-कारवाँ से हम

दिल में जो दर्द है वो निगाहों से है अयाँ
ये बात और है न कहें कुछ ज़बाँ से हम

चौंका दिया क़फ़स ने हमें गहरी नींदस
वाबस्ता हो चले थे बहुत आशियाँ से हम

गर आ भी जाए मेरी जबीं तक वो आस्ताँ
लाएँगे सज्दा-रेज़ी की आदत कहाँ से हम

फ़ैज़-ए-जुनूँ से फ़ुर्सत-ए-फ़रियाद ही न थी
ना-आश्ना ही रह गए तर्ज़-ए-फ़ुग़ाँ से हम

देखी हैं हम ने उन की पशीमाँ-निगाहियाँ
कहना हो लाख फिर भी कहें किस ज़बाँ से हम

  - Ali Jawwad Zaidi

Neend Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ali Jawwad Zaidi

As you were reading Shayari by Ali Jawwad Zaidi

Similar Writers

our suggestion based on Ali Jawwad Zaidi

Similar Moods

As you were reading Neend Shayari Shayari