मस्ती-ए-गाम भी थी ग़फ़लत-ए-अंजाम के साथ
दो घड़ी खेल लिए गर्दिश-ए-अय्याम के साथ
तिश्ना-लब रहने पे भी साख तो थी शान तो थी
वज़-ए-रिंदाना गई इक तलब-ए-जाम के साथ
जब से हंगाम-ए-सफ़र अश्कों के तारे चमके
तल्ख़ियाँ हो गईं वाबस्ता हर इक शाम के साथ
अब न वो शोरिश-ए-रफ़्तार न वो जोश-ए-जुनूँ
हम कहाँ फँस गए यारान-ए-सुबुक-गाम के साथ
उड़ चुकी हैं सितम-आराओं की नींदें अक्सर
आप सुनिए कभी अफ़्साना ये आराम के साथ
इस में साक़ी का भी दर-पर्दा इशारा तो नहीं
आज कुछ रिंद भी थे वाइज़-ए-बदनाम के साथ
ग़ैर की तरह मिले अहल-ए-हरम ऐ 'ज़ैदी'
मुझ को यक-गो न अक़ीदत जो थी असनाम के साथ
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ali Jawwad Zaidi
our suggestion based on Ali Jawwad Zaidi
As you were reading Ishaara Shayari Shayari