बरहम-ज़न-ए-शीराज़ा-ए-अय्याम हमीं हैं
ऐ दर्द-ए-मोहब्बत तिरा अंजाम हमीं हैं
इस क़ाफ़िला-ए-शौक़ में ये वहम है सब को
आवारा-ओ-सरगश्ता-ओ-नाकाम हमीं हैं
होंगे कई गर्दन-ज़दनी और भी लेकिन
इस शहर-ए-निगाराँ में तो बदनाम हमीं हैं
हम धूप में तपते तो पनप जाते मगर अब
दरयूज़ा-गर-ए-मेहर-ए-लब-ए-बाम हमीं हैं
क्या आन थी नाकामी-ए-तदबीर से पहले
अब लाएक़-ए-फ़हमाइश-ए-दुश्नाम हमीं हैं
हक़ नक़्द-ए-मसर्रत का अगर है तो हमीं को
कुछ नब्ज़-शनास-ए-ग़म-ओ-आलाम हमीं हैं
जिस तक कोई कोई अभी पहुँचा ही नहीं है
वो मशअल-ए-बे-नूर सर-ए-शाम हमीं हैं
इंकार ही सर-चश्मा-ए-ईमान-ओ-यकीं है
अब रोज़-ए-जज़ा लाएक़-ए-इनआ'म हमीं हैं
कलियों से दम-ए-सुब्ह जो 'ज़ैदी' ने सुना था
फ़ितरत का वो ना-गुफ़्ता सा पैग़ाम हमीं हैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ali Jawwad Zaidi
our suggestion based on Ali Jawwad Zaidi
As you were reading Garmi Shayari Shayari