है ख़मोश आँसुओं में भी नशात-ए-कामरानी

कोई सुन रहा है शायद मिरी दुख भरी कहानी

यही थरथराते आँसू यही नीची नीची नज़रें
यही उन की भी निशानी यही अपनी भी निशानी

ये निज़ाम-ए-बज़्म-ए-साक़ी कहीं रह सकेगा बाक़ी
कि ख़ुशी तो चंद लम्हे ग़म ओ दर्द जावेदानी

हैं वजूद-ए-शय में पिन्हाँ अज़ल ओ अबद के रिश्ते
यहाँ कुछ नहीं दो रोज़ा कोई शय नहीं है फ़ानी

तिरी बात क्या है वाइज़ मिरा दिल वो है कि जिस ने
इसी मय-कदे में अक्सर मिरी बात भी न मानी

पय-ए-रफ़-ए-बद-गुमानी मैं वफ़ा बरत रहा था
मिरी पय-ब-पय वफ़ा से बढ़ी और बद-गुमानी

मिरा मय-कदा सलामत कि हर एक क़ैद उठा दी
न तो दैर की ग़ुलामी न हरम की पासबानी

करूँ उन से लाख शिकवे मगर उन से शिकवा करना
न तरीक़ा-ए-मोहब्बत न रिवायत-ए-जवानी

— Ali Jawwad Zaidi

More by Ali Jawwad Zaidi

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Jawwad Zaidi →

Udasi Shayari

Shers of udasi.

All Udasi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling