शाख़-ए-गुल है कि ये तलवार खिंची है यारो

बाग़ में कैसी हवा आज चली है यारो

कौन है ख़ौफ़-ज़दा जश्न-ए-सहरस पूछो
रात की नब्ज़ तो अब छूट चली है यारो

ताक के दिल से दिल-ए-शीशा-ओ-पैमाना तक
एक इक बूँद में सौ शम्अ' जली है यारो

चूम लेना लब-ए-लालीं का है रिंदों को रवा
रस्म ये बादा-ए-गुल-गूँ से चली है यारो

सिर्फ़ इक ग़ुंचा से शर्मिंदा है आलम की बहार
दिल-ए-ख़ूँ-गश्ता के होंटों पे हँसी है यारो

वो जो अंगूर के ख़ोशों में थी मानिंद-ए-नुजूम
ढल के अब जाम में ख़ुर्शीद बनी है यारो

बू-ए-ख़ूँ आती है मिलता है बहारों का सुराग़
जाने किस शोख़ सितमगर की गली है यारो

ये ज़मीं जिस से है हम ख़ाक-नशीनों का उरूज
ये ज़मीं चाँद सितारों में घिरी है यारो

ज़ुरअ-ए-तल्ख़ भी है जाम-गवारा भी है
ज़िंदगी जश्न-गह-ए-बादा-कशी है यारो

— Ali Sardar Jafri

More by Ali Sardar Jafri

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Sardar Jafri →

Nature Shayari Collection

Shers of nature shayari collection.

All Nature Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling