आगे बढ़े न क़िस्सा-ए-इश्क़-ए-बुताँ से हम

सब कुछ कहा मगर न खुले राज़दाँ से हम

अब भागते हैं साया-ए-इश्क़-ए-बुताँ से हम
कुछ दिल से हैं डरे हुए कुछ आसमाँ से हम

हँसते हैं उस के गिर्या-ए-बे-इख़्तियार पर
भूले हैं बात कह के कोई राज़दाँ से हम

अब शौक़ से बिगड़ के ही बातें किया करो
कुछ पा गए हैं आप के तर्ज़-ए-बयाँ से हम

जन्नत में तो नहीं अगर ये ज़ख़्म-ए-तेग़-ए-इश्क़
बदलेंगे तुझ को ज़िंदगी-ए-जावेदाँ से हम

— Altaf Hussain Hali

More by Altaf Hussain Hali

Other ghazal from the same pen

See all from Altaf Hussain Hali →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling