ग़म-ए-फ़ुर्क़त ही में मरना हो तो दुश्वार नहीं

शादी-ए-वस्ल भी आशिक़ को सज़ा-वार नहीं

ख़ूब-रूई के लिए ज़िश्ती-ए-ख़ू भी है ज़रूर
सच तो ये है कि कोई तुझ सा तरह-दार नहीं

क़ौल देने में तअम्मुलक़सम से इनकार
हम को सच्चा नज़र आता कोई इक़रार नहीं

कल ख़राबात में इक गोशे से आती थी सदा
दिल में सब कुछ है मगर रुख़्सत-ए-गुफ़्तार नहीं

हक़ हुआ किस से अदा उस की वफ़ादारी का
जिस के नज़दीक जफ़ा बाइस-ए-आज़ार नहीं

देखते हैं कि पहुँचती है वहाँ कौन सी राह
का'बादैर से कुछ हम को सरोकार नहीं

होंगे क़ाइल वो अभी मतला-ए-सानी सुन कर
जो तजल्ली में ये कहते हैं कि तकरार नहीं

— Altaf Hussain Hali

More by Altaf Hussain Hali

Other ghazal from the same pen

See all from Altaf Hussain Hali →

Jafa Shayari Collection

Shers of jafa shayari collection.

All Jafa Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling