aise koi an ban nain hai | ऐसे कोई अन बन नइँ है

  - Aman Mishra 'Anant'

ऐसे कोई अन बन नइँ है
बस मेरे मन का मन नइँ है

उलझन में जीवन है मेरा
पर जीवन में उलझन नइँ है

इतना एकाकी हूँ प्यारों
अब साथ अकेलापन नइँ हैं

वरना मजनू कोटा होता
जन्नत में आरक्षन नइँ है

मैं भी कोई मोहन नइँ हूँ
तू भी कोई जोगन नइँ है

बेड़ी में भी छन छन नइँ है
पत्थर में भी धड़कन नइँ है

मंडप में बैठा हूँ मैं पर
क्यूँँ तू मेरी दुल्हन नइँ है

  - Aman Mishra 'Anant'

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aman Mishra 'Anant'

As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'

Similar Writers

our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari