गिले शिकवे से पहले सोच लेना
मुझे चुभने से पहले सोच लेना
मेरे बारे में तुम क्या सोचते हो
मेरे मरने से पहले सोच लेना
भरा हूँ मैं निसाबों से दुखों के
मुझे पढ़ने से पहले सोच लेना
बहन है माँ है घर में बाप भी है
कि विश पीने से पहले सोच लेना
नशे में क्या करोगे होश खो कर
नशा करने से पहले सोच लेना
कोई सोया कहीं फ़ुटपाथ पर है
कभी सोने से पहले सोच लेना
लड़ाई आर या है पार की ये
अमन लड़ने से पहले सोच लेना
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'
our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'
As you were reading Jahar Shayari Shayari