main tujhse ek rishta chahta hooñ | मैं तुझ सेे एक रिश्ता चाहता हूँ

  - Aman Mishra 'Anant'

मैं तुझ सेे एक रिश्ता चाहता हूँ
वही जो मैं निभाना चाहता हूँ

भले कितनी दूँ मुँह पे बद-दुआएँ
मैं अंदर से तो अच्छा चाहता हूँ

मुझे भी खाद पानी मिट्टी दे दे
मेरे माली मैं खिलना चाहता हूँ

जहाँ पर लोग सारे दौड़ते है
मैं उन रस्तों पे चलना चाहता हूँ

हूँ इक भटकी हुई नौका मैं जैसे
सभी से बस किनारा चाहता हूँ

उसे आती नहीं रोटी बनानी
दुल्हन जिसको बनाना चाहता हूँ

किसी भूखे को अपनी रोटी देकर
ख़ुशी से भूखा रहना चाहता हूँ

  - Aman Mishra 'Anant'

Bahan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aman Mishra 'Anant'

As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'

Similar Writers

our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'

Similar Moods

As you were reading Bahan Shayari Shayari