koi pooja koi jaap nahin | कोई पूजा कोई जाप नहीं

  - Aman Mishra 'Anant'

कोई पूजा कोई जाप नहीं
मेरे आपे में मैं आप नहीं

तूने मुझको जल्दी मरने का
ये वरदान दिया है श्राप नहीं

बेशक राय सुना पर हुक़्म न दे
तू बस दोस्त मिरा है बाप नहीं

ज़िंदा है जीने की चाह नहीं
तबला है तबले में थाप नहीं

अब उपकार नहीं करना मुझको
उसको करना पशचाताप नहीं

  - Aman Mishra 'Anant'

Father Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aman Mishra 'Anant'

As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'

Similar Writers

our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'

Similar Moods

As you were reading Father Shayari Shayari