गुलाब था न कँवल फिर बदन वो कैसा था

कि जिस का लम्स बहारों में रंग भरता था

जहाँ पे सादा-दिली के मकीं थे कुछ पैकर
वो झोंपड़ा था मगर पुर-शिकोह कितना था

मशाम-ए-जाँ से गुज़रती रही है ताज़ा हवा
तिरा ख़याल खुले आसमान जैसा था

उसी के हाथ में तमग़े हैं कल जो मैदाँ में
हमारी छाँव में अपना बचाओ करता था

ये सच है रंग बदलता था वो हर इक लम्हा
मगर वही तो बहुत कामयाब चेहरा था

हर इक नदी से कड़ी प्यास ले के वो गुज़रा
ये और बात कि वो ख़ुद भी एक दरिया था

वो एक जस्त में नज़रों से दूर था 'अंबर'
ख़ला में सिर्फ़ सुनहरा ग़ुबार फैला था

— Ambar Bahraichi

More by Ambar Bahraichi

Other ghazal from the same pen

See all from Ambar Bahraichi →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling