apna pan bhi jata nahin paaya | अपना पन भी जता नहीं पाया

  - Ambar

अपना पन भी जता नहीं पाया
इक भी रोता हँसा नहीं पाया

सोचने से भले ही कुछ न मिले
सोचता हूँ वफ़ा नहीं पाया

क्या सलीक़े से हिज्र मांगी थी
दिल भी उसका दुखा नहीं पाया

तन्हा रहना नसीब में आया
मैं कभी काफ़िला नहीं पाया

लाख ढूँढा उसे था काफ़िर ने
पर कहीं भी ख़ुदा नहीं पाया

क्या करेगा पता नहीं 'अंबर'
हाल-ए-दिल भी बता नहीं पाया

  - Ambar

Child labour Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ambar

As you were reading Shayari by Ambar

Similar Writers

our suggestion based on Ambar

Similar Moods

As you were reading Child labour Shayari Shayari