karna jo tha vo kar nahin paaya | करना जो था वो कर नहीं पाया

  - Ambar

करना जो था वो कर नहीं पाया
मैं तो मर के भी मर नहीं पाया

आज भी उसको याद करता हूँ
क्यूँ मैं अब तक सुधर नहीं पाया

जो तमन्ना उगाई थी हमने
बस वही इक शजर नहीं पाया

ख़ाक छानी ज़माने की लेकिन
एक तेरा ही दर नहीं पाया

वो बुरा लाख था मगर वो शख़्स
दिल से मेरे उतर नहीं पाया

  - Ambar

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ambar

As you were reading Shayari by Ambar

Similar Writers

our suggestion based on Ambar

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari