पढ़ लेगा कोई रात की रोई हुई आँखें

हर सम्त हैं आराम से सोई हुई आँखें

जिन लोगों की मंज़िल पे नज़र होती है हर दम
उन का ही तमाशा हैं ये खोई हुई आँखें

दिन भर तो जमें रहते हैं पलकों पे वही ख़्वाब
क्यूँ होश में लाती नहीं धोई हुई आँखें

आँखों का जमाल आप को मालूम ही क्या है
देखी हैं कभी रात वो सोई हुई आँखें

कुछ भी न दिखा मो'जिज़ा था ही यही 'आमिर'
खोली गईं ज़मज़म से भिगोई हुई आँखें

— Ameer Imam

More by Ameer Imam

Other ghazal from the same pen

See all from Ameer Imam →

Nigaah Shayari

Shers of nigaah.

All Nigaah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling