vaqt ki intiha talak vaqt ki jast ameer-imaam | वक़्त की इंतिहा तलक वक़्त की जस्त 'अमीर-इमाम'

  - Ameer Imam

वक़्त की इंतिहा तलक वक़्त की जस्त 'अमीर-इमाम'
हस्त की बूद 'अमीर-इमाम' बूद की हस्त 'अमीर-इमाम'

हिज्र का माहताब है नींद न कोई ख़्वाब है
तिश्ना-लबी शराब है नश्शे में मस्त 'अमीर-इमाम'

सख़्त बहुत है मरहला देखिए क्या हो फ़ैसला
तेग़-ब-कफ़ हक़ीक़तें क़ल्ब-ब-दस्त 'अमीर-इमाम'

ज़ख़्म बहुत मिले मगर आज भी है उठाए सर
देख जहान-ए-फ़ित्ना-गर तेरी शिकस्त 'अमीर-इमाम'

उस के तमाम हम-सफ़र नींद के साथ जा चुके
ख़्वाब-कदे में रह गया ख़्वाब-परस्त 'अमीर-इमाम'

  - Ameer Imam

Maikashi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Imam

As you were reading Shayari by Ameer Imam

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Imam

Similar Moods

As you were reading Maikashi Shayari Shayari