na to khauf roz-e-jazaa ka ho vahii 'ishq haina malaal radd-e-dua ka ho vahii 'ishq hai | न तो ख़ौफ़ रोज़-ए-जज़ा का हो वही 'इश्क़ है

  - Ameeta Parsuram Meeta

न तो ख़ौफ़ रोज़-ए-जज़ा का हो वही 'इश्क़ है
न मलाल रद्द-ए-दुआ का हो वही 'इश्क़ है

मैं हूँ आईना तिरा अक्स है मेरी रूह में
कोई दायरा न अना का हो वही 'इश्क़ है

नहीं आरज़ू मिरी आरज़ू को सुने ख़ुदा
असर आरज़ू में बला का हो वही 'इश्क़ है

न हों ख़्वाहिशें न गिला कोई न जफ़ा कोई
न सवाल अहद-ए-वफ़ा का हो वही 'इश्क़ है

  - Ameeta Parsuram Meeta

Khuddari Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameeta Parsuram Meeta

As you were reading Shayari by Ameeta Parsuram Meeta

Similar Writers

our suggestion based on Ameeta Parsuram Meeta

Similar Moods

As you were reading Khuddari Shayari Shayari