khush-aamdeed kehta gulon ka jahaan tha | ख़ुश-आमदीद कहता गुलों का जहान था

  - Amir Hamza Saqib

ख़ुश-आमदीद कहता गुलों का जहान था
इक दश्त-ए-बे-अमाँ मगर दरमियान था

मेरी बरहना पुश्त थी कोड़ों से सब्ज़ ओ सुर्ख़
गोरे बदन पे उस के भी नीला निशान था

किस ख़ेमा-ए-मलाल में रातें बसर हुईं
किस ग़म-कदे पे मेहरबाँ ना-मेहरबान था

रौशन अलाव होते ही आया तरंग में
वो क़िस्सा-गो ख़ुद अपने में इक दास्तान था

इस सम्त गिर्या-ज़ारी ओ काफ़ूर की महक
उस सम्त ख़ुश-लिबासी थी और इत्र-दान था

  - Amir Hamza Saqib

Ujaala Shayari

Our suggestion based on your choice

    रिश्तों को जब धूप दिखाई जाती है
    सिगरेट से सिगरेट सुलगाई जाती है
    Ankit Gautam
    35 Likes
    शहसवारों ने रौशनी माँगी
    मैं ने बैसाखियाँ जला डालीं
    Fahmi Badayuni
    37 Likes
    इतना सच बोल कि होंटों का तबस्सुम न बुझे
    रौशनी ख़त्म न कर आगे अँधेरा होगा
    Nida Fazli
    26 Likes
    हमारे लोग अगर रास्ता न पाएँगे
    शिलाएँ जोड़ के पानी पे पुल बनाएँगे

    फिर एक बार मनेगी अवध में दीवाली
    फिर एक बार सभी रौशनी में आएँगे
    Read Full
    Amit Jha Rahi
    25 Likes
    मुफ़लिसी थी और हम थे घर के इकलौते चराग़
    वरना ऐसी रौशनी करते कि दुनिया देखती
    Kashif Sayyed
    64 Likes
    ये कह के दिल ने मिरे हौसले बढ़ाए हैं
    ग़मों की धूप के आगे ख़ुशी के साए हैं
    Mahirul Qadri
    28 Likes
    धूप निकली है बारिशों के ब'अद
    वो अभी रो के मुस्कुराए हैं
    Anjum Ludhianvi
    31 Likes
    हम खुश हैं हमे धूप विरासत में मिली है
    अजदाद कहीं पेड़ भी कुछ बो गए होते
    Shahryar
    31 Likes
    यह जानते हैं हम या ख़ुदा जानता है बस
    कैसे निकल के आये हैं उस तीरगी से हम
    Amaan Pathan
    10 Likes
    धूप में कौन किसे याद किया करता है
    पर तिरे शहर में बरसात तो होती होगी
    Ameer Imam
    52 Likes

More by Amir Hamza Saqib

As you were reading Shayari by Amir Hamza Saqib

    ख़याल-ए-यार का सिक्का उछालने में गया
    जुनूँ ख़रीता-ए-ज़र था सँभालने में गया

    लहू जिगर का हुआ सर्फ़-ए-रंग-ए-दस्त-ए-हिना
    जो सौदा सर में था सहरा खंगालने में गया

    गुरेज़-पा था बहुत हुस्न-पारा-ए-हस्ती
    सो अर्सा उम्र का ज़ंजीर डालने में गया

    निहाल यादों की चाँदी में शब तो दिन सारा
    किसी के ज़िक्र का सोना उछालने में गया

    थी दस्त-गाह बयाँ पर मगर कमाल-ए-हुनर
    ग़म-ए-हयात के क़िस्सों को टालने में गया
    Read Full
    Amir Hamza Saqib
    ग़ज़लों से तज्सीम हुई तकमील हुई
    नुक़्ते नुक़्ते से मेरी तर्सील हुई

    नोच रही है रूह के रेशे रेशे को
    इक ख़्वाहिश जो रफ़्ता रफ़्ता चील हुई

    मरने लगा रग रग में सफ़्फ़ाकी का ज़हर
    शहर-ए-दिल की आब-ओ-हवा तब्दील हुई

    एक जहान-ए-ला-यानी ग़र्क़ाब हुआ
    एक जहान-ए-मानी की तश्कील हुई

    मिस्र-ए-जाँ 'साक़िब' सब्ज़ ओ शादाब हुआ
    जब से आँख मिरी दरिया-ए-नील हुई
    Read Full
    Amir Hamza Saqib
    गर्द-बाद-ए-शरार हैं हम लोग
    किस के जी का ग़ुबार हैं हम लोग

    आ कि हासिल हो नाज़-ए-इज़्ज़-ओ-शरफ़
    आ तिरी रहगुज़ार हैं हम लोग

    बे-कजावा है नाक़ा-ए-दुनिया
    और ज़ख़्मी सवार हैं हम लोग

    जब्र के बाब में फ़रोज़ाँ हैं
    हासिल-ए-इख़्तियार हैं हम लोग

    फिर बदन में थकन की गर्द लिए
    फिर लब-ए-जू-ए-बार हैं हम लोग

    बाद-ए-सरसर कभी तो बाद-ए-सुमूम
    मौजा-ए-ख़ाकसार हैं हम लोग

    चश्म-ए-नर्गिस मगर अलील भी है
    किस लिए बे-कनार हैं हम लोग
    Read Full
    Amir Hamza Saqib
    बदन के लुक़्मा-ए-तर को हराम कर लिया है
    कि ख़्वान-ए-रूह पे जब से तआम कर लिया है

    बताओ उड़ती है बाज़ार-ए-जाँ में ख़ाक बहुत
    बताओ क्या हमें अपना ग़ुलाम कर लिया है

    ये आस्ताना-ए-हसरत है हम भी जानते हैं
    दिया जला दिया है और सलाम कर लिया है

    मकाँ उजाड़ था और ला-मकाँ की ख़्वाहिश थी
    सो अपने आप से बाहर क़याम कर लिया है

    बस अब तमाम हो ये वहम ओ ए'तिबार का खेल
    बिसात उलट दी सभी सारा काम कर लिया है

    किसी से ख़्वाहिश-ए-गुफ़्तार थी मगर 'साक़िब'
    वुफ़ूर-ए-शौक़ में ख़ुद से कलाम कर लिया है
    Read Full
    Amir Hamza Saqib
    दश्त-ए-बला-ए-शौक़ में ख़ेमे लगाए हैं
    इब्न-ए-ज़ियाद-ए-वक़्त से कह दो हम आए हैं

    इक कहकशाँ ही तन्हा नहीं वजह-ए-दिल-कशी
    आँचल पे तेरे हम ने भी मोती लुटाए हैं

    तह कर चुके बिसात-ए-ग़म-ओ-फ़िक्र-ए-रोज़गार
    तब ख़ानक़ाह-ए-इश्क़-ओ-मोहब्बत में आए हैं

    तुम ही नहीं इलाज-ए-मोहब्बत से बे-नियाज़
    हम ने भी एहतियात के पुर्ज़े उड़ाए हैं

    लगता यही है नूर के रथ पर सवार हूँ
    आँखों ने तेरी मुझ को वो रस्ते सुझाए हैं

    वहशत-सारा-ए-दहर में भी शाद-काम हैं
    'साक़िब' ये लोग कौन से जंगल से आए हैं
    Read Full
    Amir Hamza Saqib

Similar Writers

our suggestion based on Amir Hamza Saqib

Similar Moods

As you were reading Ujaala Shayari Shayari