daam-e-khushboo men girftaar saba hai kab se | दाम-ए-ख़ुशबू में गिरफ़्तार सबा है कब से

  - Amjad Islam Amjad

दाम-ए-ख़ुशबू में गिरफ़्तार सबा है कब से
लफ़्ज़ इज़हार की उलझन में पड़ा है कब से

ऐ कड़ी चुप के दर ओ बाम सजाने वाले
मुंतज़िर कोई सर-ए-कोह-ए-निदा है कब से

चाँद भी मेरी तरह हुस्न-शनासा निकला
उस की दीवार पे हैरान खड़ा है कब से

बात करता हूँ तो लफ़्ज़ों से महक आती है
कोई अन्फ़ास के पर्दे में छुपा है कब से

शोबदा-बाज़ी-ए-आईना-ए-एहसास न पूछ
हैरत-ए-चश्म वही शोख़ क़बा है कब से

देखिए ख़ून की बरसात कहाँ होती है
शहर पर छाई हुई सुर्ख़ घटा है कब से

कोर-चश्मों के लिए आईना-ख़ाना मालूम
वर्ना हर ज़र्रा तिरा अक्स-नुमा है कब से

खोज में किस की भरा शहर लगा है 'अमजद'
ढूँडती किस को सर-ए-दश्त हवा है कब से

  - Amjad Islam Amjad

Chaand Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amjad Islam Amjad

As you were reading Shayari by Amjad Islam Amjad

Similar Writers

our suggestion based on Amjad Islam Amjad

Similar Moods

As you were reading Chaand Shayari Shayari