उस ने आहिस्ता से जब पुकारा मुझे

झुक के तकने लगा हर सितारा मुझे

तेरा ग़म इस फ़िशार-ए-शब-ओ-रोज़ में
होने देता नहीं बे-सहारा मुझे

हर सितारे की बुझती हुई रौशनी
मेरे होने का है इस्तिआरा मुझे

ऐ ख़ुदा कोई ऐसा भी है मोजज़ा
जो कि मुझ पर करे आश्कारा मुझे

कोई सूरज नहीं कोई तारा नहीं
तू ने किस झुट-पुटे में उतारा मुझे

अक्स-ए-इमरोज़ में नक़्श-ए-दीरोज़ में
इक इशारा तुझे इक इशारा मुझे

हैं अज़ल ता अबद टूटते आईने
आगही ने कहाँ ला के मारा मुझे

— Amjad Islam Amjad

More by Amjad Islam Amjad

Other ghazal from the same pen

See all from Amjad Islam Amjad →

Udasi Shayari

Shers of udasi.

All Udasi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling