न आसमाँ से न दुश्मन के ज़ोर ओ ज़र से हुआ

ये मोजज़ा तो मिरे दस्त-ए-बे-हुनर से हुआ

क़दम उठा है तो पाँव तले ज़मीं ही नहीं
सफ़र का रंज हमें ख़्वाहिश-ए-सफ़र से हुआ

मैं भीग भीग गया आरज़ू की बारिश में
वो अक्स अक्स में तक़्सीम चश्म-ए-तर से हुआ

सियाही शब की न चेहरों पे आ गई हो कहीं
सहर का ख़ौफ़ हमें आईनों के डर से हुआ

कोई चले तो ज़मीं साथ साथ चलती है
ये राज़ हम पे अयाँ गर्द-ए-रहगुज़र से हुआ

तिरे बदन की महक ही न थी तो क्या रुकते
गुज़र हमारा कई बार यूँ तो घर से हुआ

कहाँ पे सोए थे 'अमजद' कहाँ खुलीं आँखें
गुमाँ क़फ़स का हमें अपने बाम-ओ-दर से हुआ

— Amjad Islam Amjad

More by Amjad Islam Amjad

Other ghazal from the same pen

See all from Amjad Islam Amjad →

Hasrat Shayari

Shers of hasrat.

All Hasrat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling