apni hasti ko yahan be-muddaa samjha tha main | अपनी हस्ती को यहाँ बे-मुद्दआ समझा था मैं

  - Amjad Najmi

अपनी हस्ती को यहाँ बे-मुद्दआ समझा था मैं
क्या समझना चाहिए था और क्या समझा था मैं

तुम को अपने दर्द-ए-दिल की गर दवा समझा था मैं
क्या ग़लत समझा था मैं बिल्कुल बजा समझा था मैं

किस ग़लत-फ़हमी में अपनी उम्र सारी कट गई
इक वफ़ा-ना-आश्ना को बा-वफ़ा समझा था मैं

कुछ न पूछो राह-ए-उल्फ़त में मिरी वामांदगी
काकुल-ए-पेचीदा को ज़ंजीर-ए-पा समझा था मैं

उस का हर हर घूँट था ज़हर-ए-हलाहल से सिवा
ज़िंदगी को चश्मा-ए-आब-ए-बक़ा समझा था मैं

सच है 'नजमी' इश्क़ अज़ीं बिसयार करदस्त-ओ-कुनद
सर का देना एक आईन-ए-वफ़ा समझा था मैं

  - Amjad Najmi

Ishq Shayari

Our suggestion based on your choice

    पहला इश्क़ सफल हो जाए यार कहाँ ये मुमकिन है
    पहली रोटी गोल बने ये तो लगभग नामुमकिन है
    Rituraj kumar
    39 Likes
    बख़्शी हैं हम को इश्क़ ने वो जुरअतें 'मजाज़'
    डरते नहीं सियासत-ए-अहल-ए-जहाँ से हम
    Asrar Ul Haq Majaz
    31 Likes
    अगर तुम हो तो घबराने की कोई बात थोड़ी है
    ज़रा सी बूँदा-बाँदी है बहुत बरसात थोड़ी है

    ये राह-ए-इश्क़ है इसमें क़दम ऐसे ही उठते हैं
    मोहब्बत सोचने वालों के बस की बात थोड़ी है
    Read Full
    Abrar Kashif
    219 Likes
    ये इश्क़ आग है और वो बदन शरारा है
    ये सर्द बर्फ़ सा लड़का पिघलने वाला है
    Shadab Asghar
    सुनते हैं इश्क़ नाम के गुज़रे हैं इक बुज़ुर्ग
    हम लोग भी फ़क़ीर इसी सिलसिले के हैं
    Firaq Gorakhpuri
    30 Likes
    हमारे बाद तेरे इश्क़ में नए लड़के
    बदन तो चूमेंगे ज़ुल्फ़ें नहीं सँवारेंगे
    Vikram Gaur Vairagi
    333 Likes
    तेरे बग़ैर ख़ुदा की क़सम सुकून नहीं
    सफ़ेद बाल हुए हैं हमारा ख़ून नहीं

    न हम ही लौंडे लपाड़ी न कच्ची उम्र का वो
    ये सोचा समझा हुआ इश्क़ है जुनून नहीं
    Read Full
    Shamim Abbas
    37 Likes
    ज़िन्दगी से ऐसे काटा सीन उसने इश्क़ का
    देखता है कोई जैसे फ़िल्म गाने काट कर
    Ankit Maurya
    44 Likes
    मुझे उससे मुहब्बत सच बड़ी महँगी पड़ेगी
    अकेलेपन से उसने इश्क़ ऐसा कर लिया है
    Anukriti 'Tabassum'
    इश्क़ में कहते हो हैरान हुए जाते हैं
    ये नहीं कहते कि इन्सान हुए जाते हैं
    Josh Malihabadi
    38 Likes

More by Amjad Najmi

As you were reading Shayari by Amjad Najmi

    जब दिल ही नहीं है पहलू में फिर इश्क़ का सौदा कौन करे
    अब उन से मोहब्बत कौन करे अब उन की तमन्ना कौन करे

    अब हिज्र के सदमे सहने को पत्थर का कलेजा कौन करे
    इन लम्बी लम्बी रातों का मर मर के सवेरा कौन करे

    हम रस्म-ए-वफ़ा को मानते हैं आदाब-ए-मोहब्बत जानते हैं
    हम बात की तह पहचानते हैं फिर आप को रुस्वा कौन करे

    ऐ जज़्बा-ए-उल्फ़त तू ही बता कुछ हद भी है इस नाकामी की
    मायूस निगाहों से उन का महफ़िल में नज़ारा कौन करे

    हम देख चुके हाँ देख चुके दस्तूर तुम्हारी महफ़िल का
    जब शुक्र पे ये पाबंदी है फिर जुरअत-ए-शिकवा कौन करे
    Read Full
    Amjad Najmi
    तराना-ए-ग़म-ए-पिन्हाँ है हर ख़ुशी अपनी
    कि एक दर्द-ए-मुसलसल है ज़िंदगी अपनी

    बहल न जाए कहीं ये दिल-ए-ख़िज़ाँ-मानूस
    बहार आ के दिखाती है दिलकशी अपनी

    किसी के चेहरा-ए-ज़ेबा से उस को क्या निस्बत
    यूँही बिखेरा करे चाँद चाँदनी अपनी

    शुऊ'र-ए-चाक-ए-गरेबाँ किधर है दामन-ए-यार
    जुनूँ की हद से मिली जा के आशिक़ी अपनी

    बता कि ये भी कोई शान-ए-बे-नियाज़ी है
    सुनी न हाए कोई तू ने गुफ़्तनी अपनी
    Read Full
    Amjad Najmi
    देख कर हम को असीर-ए-आरज़ू
    और भी वो हो गए बेगाना-ख़ू

    फाड़ डाला दस्त-ए-वहशत ने जिसे
    फिर करें क्या इस गरेबाँ का रफ़ू

    फिर सजाओ महफ़िल-ए-दार-ओ-रसन
    मुज़्तरिब है फिर ज़बान-ए-गुफ़्तुगू

    गर ज़ियादा से ज़ियादा हों गुनह
    कम नहीं है आयत-ए-ला-तक़नतू

    मुझ को डर लगता है अपने शहर में
    हैं बहुत ऊँचे यहाँ के काख़-ओ-कू

    जब भी रुत आती है पतझड़ की यहाँ
    चूस लेती है बहारों का लहू

    रह के 'नजमी' ने पस-ए-पर्दा यहाँ
    कर दिया है सब को महव-ए-जुस्तुजू
    Read Full
    Amjad Najmi
    सोज़ है दिल के दाग़ में अब तक
    रौशनी है चराग़ में अब तक

    ज़ुल्फ़-ए-मुश्कीं थी मेहरबाँ किस की
    बू बसी है दिमाग़ में अब तक

    तिश्ना-कामों को इस से क्या हासिल
    मय धरी है अयाग़ में अब तक

    हाए आवारगी-ए-बाद-ए-सबा
    है ये किस के सुराग़ में अब तक

    गो ख़िज़ाँ का भी दौर-दौरा है
    फूल खिलते हैं बाग़ में अब तक

    रोज़-ओ-शब मारे मारे फिरते हैं
    हम तलाश-ए-फ़राग़ में अब तक

    ये भी बुझ जाएगी कभी 'नजमी'
    रौशनी है चराग़ में अब तक
    Read Full
    Amjad Najmi
    नहीं कुछ इंतिहा अफ़्सुर्दगी की
    यही है रस्म शायद आशिक़ी की

    लब-ए-लालीं पे ये लहरें हँसी की
    यही डूबे न कश्ती ज़िंदगी की

    ढले आँसू कि ये टूटे सितारे
    सुकूत शब में याद आई किसी की

    चमन में बूटा बूटा देखता है
    अदाएँ इन की मस्ताना रवी की

    बढ़ाए जा क़दम ज़ौक़ तलब में
    शिकायत कर न इज्ज़-ओ-ख़स्तगी की

    इसी का नाम शायद ज़िंदगी है
    ख़ुशी की इक घड़ी तो इक ग़मी की

    सुकून-ए-साहिल-ए-दरिया का अरमाँ
    करो बातें न ये कम-हिम्मती की

    मिला कर आँख फिर आँखें चुराना
    अदा-ए-ख़ास है ये दिलबरी की

    अता हो तो अता हो दर्द ऐसा
    हो लज़्ज़त जिस में सोज़-ए-दाइमी की

    अभी है नूर-ओ-ज़ुल्मत की कशाकश
    अभी है दूर मंज़िल आगही की

    हयात-ए-चंद-रोज़ा अपनी 'नजमी'
    है तस्वीर-ए-मुजस्सम बेबसी की
    Read Full
    Amjad Najmi

Similar Writers

our suggestion based on Amjad Najmi

Similar Moods

As you were reading Ishq Shayari Shayari