khud-parasti se 'ishq ho gaya hai | ख़ुद-परस्ती से 'इश्क़ हो गया है

  - Ammar Iqbal

ख़ुद-परस्ती से 'इश्क़ हो गया है
अपनी हस्ती से 'इश्क़ हो गया है

जब से देखा है इस फ़क़ीरनी को
फ़ाक़ा-मस्ती से 'इश्क़ हो गया है

एक दरवेश को तिरी ख़ातिर
सारी बस्ती से 'इश्क़ हो गया है

ख़ुद तराशा है जब से बुत अपना
बुत-परस्ती से 'इश्क़ हो गया है

ये फ़लक-ज़ाद की कहानी है
इस को पस्ती से 'इश्क़ हो गया है

  - Ammar Iqbal

Wajood Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ammar Iqbal

As you were reading Shayari by Ammar Iqbal

Similar Writers

our suggestion based on Ammar Iqbal

Similar Moods

As you were reading Wajood Shayari Shayari