ख़्वाब तुम्हारे आते हैं इतराते हैं

हम जब जब सो जाते हैं इतराते हैं

उस पर मरने वाले जितने लड़के हैं
मुझ से मिलने आते हैं इतराते हैं

सरकारी दफ्तर में बेटा नौकर है
पापा मिल कर आते हैं इतराते हैं

हम तो ख़ामोशी में डूबे हैं लेकिन
ज़ख़्म हमारे गाते हैं इतराते हैं

मैं ऐसा गुमनाम हुआ हूँ लोग मुझे
मेरा शे'र सुनाते हैं इतराते हैं

— Anand Raj Singh

More by Anand Raj Singh

Other ghazal from the same pen

See all from Anand Raj Singh →

Gham Shayari

Shers of gham.

All Gham Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling