यही अपनी कहानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले

वो लड़की जाँ हमारी थी, मियाँ पहले बहुत पहले

वहम मुझ को ये भाता है,अभी मेरी दिवानी है
मगर मेरी दिवानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले

रक़ीब आ कर बताते हैं यहाँ तिल है, वहाँ तिल है
हमें ये जानकारी थी मियाँ पहले, बहुत पहले

अदब से माँग कर माफ़ी भरी महफ़िल ये कहता हूँ
वो लड़की ख़ानदानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले

— Anand Raj Singh

More by Anand Raj Singh

Other ghazal from the same pen

See all from Anand Raj Singh →

Mehfil Shayari Collection

Shers of mehfil shayari collection.

All Mehfil Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling