hañsi naaraz hai mujhse | हँसी नाराज़ है मुझ सेे

  - Ankit Maurya

हँसी नाराज़ है मुझ सेे
ख़ुशी नाराज़ है मुझ सेे

सभी नाराज़ रहते हैं
तू भी नाराज़ है मुझ सेे.?

मैं जिसको देख जीता हूँ
वही नाराज़ है मुझ सेे

नहीं है प्यार कहती है
कुड़ी नाराज़ है मुझ सेे

बुझाती अब नहीं है प्यास
नदी नाराज़ है मुझ सेे

नहीं आएगा मेरा वक़्त
घड़ी नाराज़ है मुझ सेे

सबब ये है उदासी का
कोई नाराज़ है मुझ सेे

  - Ankit Maurya

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ankit Maurya

As you were reading Shayari by Ankit Maurya

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Maurya

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari