mohabbat ka vo daava kar raha hogaa | मोहब्बत का वो दावा कर रहा होगा

  - Ansar Ethvi

मोहब्बत का वो दावा कर रहा होगा
वो सब सेे अब दिखावा कर रहा होगा

चराग़ों पर अभी है गर्दिश-ए-दौराँ
वो आँधी को इशारा कर रहा होगा

वो रातों को बड़ी मुश्किल से सोता है
निवालों की ही पर्वा कर रहा होगा

खिलौने गौर से बच्चे ने देखे थे
वो पाने का तक़ाज़ा कर रहा होगा

वो साहिल पे सलामत इसलिए आया
मदद पानी का क़तरा कर रहा होगा

  - Ansar Ethvi

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ansar Ethvi

As you were reading Shayari by Ansar Ethvi

Similar Writers

our suggestion based on Ansar Ethvi

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari