वो ठोकर से गिराना चाहता है

मुझे पत्थर पे लाना चाहता है

जिसे अपना समझता हूँ जहाँ में
वो रस्ते से हटाना चाहता है

उसे होते नहीं देखा किसी का
मगर उस को ज़माना चाहता है

वो ख़ंजर साथ रखता है हमेशा
वो ही नश्तर मिटाना चाहता है

ले मैं अब आ गया तेरी ही महफ़िल
बता तू क्या बताना चाहता है

वो जिस से कर रहा वादा-ए-उलफ़त
उसे बिस्तर पे लाना चाहता है

— Ansar Eatvi

More by Ansar Eatvi

Other ghazal from the same pen

See all from Ansar Eatvi →

Raasta Shayari

Shers of raasta.

All Raasta Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling