मुझे बेज़ार करने के उसे भी ख़्वाब रहते हैं

कि जैसे सामने कश्ती के कुछ गिर्दाब रहते हैं

जिसे देखा गया हो बस गरजने की ही सूरत में
उसी एक अब्र में लिपटे हुए सैलाब रहते हैं

उन्हीं के सामने आती है अक्सर मुश्किलें सारी
वो ही कुछ शख़्स जो सबके लिए बेताब रहते हैं

हमारे साथ रह कर भी हमारे हो नहीं सकते
हमारी बज़्म में ऐसे कई अहबाब रहते हैं

— Ansar Eatvi

More by Ansar Eatvi

Other ghazal from the same pen

See all from Ansar Eatvi →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling