in raaston pe ab main bebas sa ho khada hooñ | इन रास्तों पे अब मैं बेबस सा हो खड़ा हूँ

  - anupam shah

इन रास्तों पे अब मैं बेबस सा हो खड़ा हूँ
लगता है जैसे मुश्किल से वक़्त में पड़ा हूँ

मैं घर को बंद कर के अक्सर ये सोचता हूँ
जाना कहाँ था मुझको किस ओर चल पड़ा हूँ

वो दूर का मुसाफ़िर जाना है दूर उसको
नाहक़ ही रास्तों को मैं रोक के खड़ा हूँ

औरों के वासते तो छोड़ा बहुत है रस्ता
बस बात अब है अपनी तो ज़िद पे मैं अड़ा हूँ

  - anupam shah

Raasta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by anupam shah

As you were reading Shayari by anupam shah

Similar Writers

our suggestion based on anupam shah

Similar Moods

As you were reading Raasta Shayari Shayari